सहारनपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली, भारत माता के गूंजे जयकारे

✍️रिपोर्ट-सैयद समीर सहारनपुर

सहारनपुर समाचार

सहारनपुर ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का जोश शनिवार को महानगर की सड़कों पर दिखाई दिया। भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित 100 फिट लंबे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। अग्रवाल धर्मशाला से निकाली गई तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भारत माता की जय, वंदेमातरत, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से शहर के मुख्य बाजार गूंज उठे।

यात्रा में पूर्व सांसद, प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम, सिडिको चेयरमेन वाईपी सिंह, महापौर डॉ अजय कुमार और नगर विधायक राजीव गुंबर सहित बड़ी संख्या में सामाजिक, व्यापारिक और औद्योगिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। तिरंगा यात्रा मुख्य बाजारों से होती हुई घंटाघर चौक पहुंची, जहां यात्रा की समाप्ति की घोषणा की।

करीब चार बजे से लोग अग्रवाल धर्मशाला पर जुटने शुरु हो गए थे। तिरंगे के साथ लोग यात्रा में शामिल हुए। सबके चेहरे पर सेना के शौर्य और पराक्रम के प्रति सम्मान देखा जा सकता था। पूरा क्षेत्र भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारों से गूंज उठा।

यात्रा में सबसे आगे विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी के प्रतीक के रुप में दो बेटियां भारतीय सेना की ड्रेस में जीप पर सवार थी। कांता कदर्म, वाईपीसिंह, डॉ अजय कुमार, राजीव गुंबर, शीतल विश्नोई की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में शामिल लोग 100 फीट लंबा तिरंगा लेकर चल रहे थे।

यात्रा में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और एनसीसी के बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर चल रहे थे। मोरगंज, शहीद गंज, नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक होते हुए यात्रा घंटाघर पहुंची जहां सरदार किरणजीत सिंह सिंधु द्वारा शहीद ए आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद यात्रा समाप्ति की घोषणा की गई।

यात्रा में एनजीओ, आईआईए, सीआईएस, लघु भारती उद्योग, एसआइए, पउ उद्योग व्यापार मंडल, व्यापारी सुरक्षा फोरम, भारतीय व्यापार मंडल, उप्र उद्योग व्यापार मंडल, ब्रह्कुमारी आश्रम, एन आई सी, सिविल डिफेंस, सर्राफा संगठन, सीनियर सिटीज़न वेलफेयर संगठन, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, संभाल परिवार, पूर्व सैनिकों सहित अनेक संगठनों की सहभागिता रही।

सांस्कृतिक प्रस्तुति से किया स्वागत शनिवार को निकाली गई तिरंगा यात्रा के लिए स्वागत के लिए श्रीराम चौक पर मंच लगाया गया था जहां स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति से भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलामी और समर्थन दिया।

फाउंटेन ट्रकों द्वारा की जा रहा थी बौछारें तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को हीट वेव से बचाने के लिए नगर निगम द्वारा दो फाउंटेन ट्रकों की व्यवस्था की गई थी। फाउंटेन ट्रकों की मदद से लगातार पानी की बौछारें की जा रही थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!