भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की बैठक का आयोजन, समस्याओं को लेकर थाना अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

बिहारीगढ़ समाचार

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले आज बिहारीगढ़ में एक पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा करते हुए थाना अध्यक्ष को 5 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में टूटी सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों की रिपेयरिंग, बंद पड़ी नालियों की सफाई समेत कई मांगें प्रमुख रहीं। कार्यक्रम का संचालन अन्वेश काम्बोज ने किया और अध्यक्षता छत्रपाल ने की।

बीकेयू (टिकैत) के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा

इस मौके पर मंडल महासचिव राजबीर काम्बोज, जिला महासचिव अजय काम्बोज, ब्लॉक अध्यक्ष बबली काम्बोज, नगर अध्यक्ष आरिफ मलिक, युवा नगर अध्यक्ष हनी काम्बोज, तहसील उपाध्यक्ष राजकुमार राणा, ब्लॉक उपाध्यक्ष सोपाल काम्बोज, डॉ. रणधीर सैनी, स. नरेंद्र सैनी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष दिलशाद मलिक, रागिब, अंकित, पहल सिंह, विवेक काम्बोज, गुड्डू सहित सैकड़ों की संख्या में किसान व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

तबरेज आलम अमीरी

एडिटर इन चीफ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!