राठौर समाज ने नवनियुक्त छुटमलपुर मंडल अध्यक्ष का किया पुष्प मालाओं से जोरदार स्वागत।

  • ✍️रिपोर्ट-तबरेज आलम अमीरी

सहारनपुर/छुटमलपुर

बेहट विधानसभा के नवनियुक्त छुटमलपुर मंडल अध्यक्ष अमित सेन का राठौर समाज के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुशील चौधरी के निवास पर पहुंचकर पुष्प मालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दी। और नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अमित सेन के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबूराम राठौर ने कहा, भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसमें कार्यकर्ता मेहनत के बल पर आगे बढ़ता है भाजपा ने सदैव अपने कार्यकर्ताओं को मान-सम्मान दिया है, जिसके चलते भाजपा आज विश्व की नंबर-वन पार्टी है।

इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य बाबूराम राठौर, पूर्व ब्लाक प्रमुख महिपाल सिंह राठौर, पूर्व प्रधान त्रिलोक चंद राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश राठौर, बिल्लू राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील चौधरी, युवा भाजपा नेता अमित चौधरी, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ सहसंयोजक डॉक्टर अक्षय दीक्षित, अंकुर सैनी, सुधीर सैनी अलीपुर संभालकी, बृजेश चौधरी, अरविंद सेन आदि समाज के वरिष्ठ गण मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

error: Content is protected !!