बिहारीगढ़/समाचार


संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती रविवार को ग्राम भगवतपुर और ग्राम मनोहरपुर में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू (तोमर) के तहसील महामन्त्री राजू कश्यप मौजूद रहें!  जयंती समारोह में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा सर्वप्रथम गुरू रविदास के फोटो पर फूल माला अर्पित किया गया। मौके पर गांव के बुजुर्गों द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बतौर मुख्य मेनपाल दास ने बताया कि गुरू रविदास का जन्म बनारस के मरवाडीह गांव में हुआ था। उनके पिता कानाम रघु एवं माता का नाम कर्मा था। गुरू रविदास ईश्वर के अवतरित पुरुष थे। उनके दोहा ऐसा चांहु काज राज मैं, जहां मिले सभी को अन्न। राजा प्रजा समदिखे तब रविदास रहे प्रसन्न। रापि काठि कांख से चीर दियो अंग चार। सात जनम का सात जनैव, आठ गांठ नवतार की चर्चा किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण मेनपाल दास वेद प्रकाश ललित,बाबूराम विनोद छोटा विजे रामकुमार बेला निशान बबलू विक्रम पंकज काना कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।