झांसी से ब्यूरो रिपोर्ट गिरवर सिंह


अशोक ध्यानचंद की मांग पर जनपद के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु बुंदेलखंड कला एवं संस्कृति विंग का नाम परिवर्तित कर किया बुंदेलखंड कला संस्कृति एवं खेल विंग


भारत एवं विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में की जाती है हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की गिनती


1000 से भी अधिक गोल दागने का खिताब मेजर ध्यानचंदचन्द्र के नाम


झांसी  मंडलायुक्त डॉ अजय शंकर पांडेय द्वारा  आयुक्त कार्यालय में आज  बुंदेलखंड कला एवं संस्कृति विंग का निरीक्षण करते हुए खिलाड़ियों को दी जा रही आवश्यक सुविधाओं के बारे में समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी के पुत्र अशोक ध्यानचंद्र जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया साथ ही अशोक ध्यानचंद्र जी की मांग पर झांसी के खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने हेतु बुंदेलखंड कला एवं संस्कृति विंग का नाम परिवर्तित करते हुए बुंदेलखंड कला संस्कृति एवं खेल विंग रखा। मौके पर बताया गया कि ध्यानचंद्र जी भारतीय फील्ड हॉकी के भूतपूर्व खिलाड़ी एवं कप्तान रहे, भारत एवं विश्व के हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती की जाती है, उन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता है, उन्होंने अपने खेल जीवन में 1000 से भी अधिक गोल दागकर अपना नाम विश्व के सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ियों में दर्ज कराया।


    इस अवसर पर उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी एवं प्रशासनिक अधिकारी दीपक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।