बेहट/समाचार


रिपोर्ट-अब्दुल बारी


ब्लॉक मुख्यालय पर पीएम को सुनने पहुची महिलाएं ब्लॉक मुज़फ़्फ़राबाद में अव्यवस्था के चलते पीएम का संदेश  नही सुन पाई। अव्यवस्था के चलते एलईडी के साथ साउंड सिस्टम नही लगाये जाने से उंन्हे गूंगी वीडियो ही देखने को मिली।बताते चले कि केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के चलते आज पीएम के सम्बोधन को ब्लॉक मुख्यालय पर दिखाए जाने की व्यवस्था ब्लॉक के अधिकारियो  के जिम्मे थी जो मुज़फ़्फ़राबाद में मजाक बनकर रह गई । मौके पर पहुची महिलाओं को केवल विडीओ देखने को मिली  लेकिन साउंड सिस्टम न लगा होने के चलते उनका समय भी बर्बाद हुआ और पीएम सन्देश पल्ले नही पड़ा।                                         

जब इस परेशानी के संबंध मे ब्लॉक के अधिकारियों से बात करनी चाही तो वे  कन्नी काट गए । जबकि इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुची महिलाएं अपने को ठगा सा महसूस कर रही थी।