भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति महोदय को थाना प्रभारी के माध्यम से सौपा ज्ञापन
मुजफ्फराबाद/समाचार
भारतीय किसान यूनियन जिला प्रवक्ता मास्टर रघुवीर ने बतया है खेती बचाओ लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के तहत भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले भारतीय कृषि एव कृषको को कंपनी राज के हवाले करने वाले तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ 10 माह पूरे होने पर मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ तीनों कृषि कानून रद्द करने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी दिए जाने मंडी व्यवस्था दुरस्त किये जाने और कृषि के तीनों काले कानून वापस किये जाए
एम. एस.पी. पर कानून बनाया जाए
लखीमपुर खीरी कांड को लेकर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टैनी को पदमुक्त किया जाये
किसानो के सभी कर्जा माफ व विधुत बिल समाप्त किये जाये
पराली जलाए जाने पर किसानो के सभी मुकदमे वापस लिए जाये सभी धान केंद्र जल्द से जल्द चालू किये जाये फसल बीमा के भुगतान से वंचित किसानो को अतिशीघ्र भुगतान किये जाने को लेकर प्रदेश के किसानो की समस्याओ का ज्ञापन पत्र राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया है!
आपको बता दे! बुरहान अहमद ने बतया की भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसानो की समस्याओं को लेकर थाना प्रभारी मनोज चौधरी के मध्यम से राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन पत्र दिया!
इसी बीच जिला प्रवक्ता मास्टर रघुवीर बुरहान अहमद अहसान मुखिया अनीस गौर सचिन बेनिवाल मनोज कमाली नदीम अंसारी बबली काम्बोज अजय काम्बोज राजवीर सिंह सचिन राशिद आदि बहुत से किसान मौजूद रहे!
No comments:
Post a Comment