महिलाओं का उत्पीडन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा-थाना अध्यक्ष सतेन्द्र नागर
✍रिपोर्ट-अफजल अली/अब्दुल बारी
मुजफ्फाराबाद/बेहट
थाना फतेहपुर के मुजफ्फराबाद प्रधान शमीम राईन के आवास पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं को उनकी शक्ति के बारे में जागृत किया गया। मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी गई।
आरक्षी रिशु तोमर,आरक्षी सरिता कश्यप ने महिलाओं को बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों से वह मदद ले सकती हैं। छात्राएं स्कूल व कालेज आते-जाते समय या यात्रा करते समय, अगर किसी समस्या से गुजरती हैं तो उन्हें क्या करना चाहिए, इस बारे में भी जानकारी दी। पड़ोसी महिलाओं को भी जागृत करने के लिए कहा गया। ताकि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार एवं अपराध की रोकथाम हो सके।-एसआई राम कुमार तोमर
पुनित यादव कांस्टेबल संदीप कुमार कांस्टेबल प्रधान शमीम अहमद राईन,शकीला बनो,शहनाज प्रवीन शकीरा,राशदा आदि बहुत सी महिला शामिल हुई।
No comments:
Post a Comment