एक बार फिर वायरल हुआ यूपी पुलिस का अमानवीय चेहरे का वीडियो
अमरोहा::: वैसे यूपी पुलिस का क्रूर चेहरा आए दिन सामने आता रहता हैं, लेकिन इस बार तो हद ही कर दी गई। जिले में एक बार फिर से यूपी पुलिस की अमानवीयता का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें अपने ही स्टाफ के जनपद रामपुर में आरक्षी पद पर तैनात सिपाही को काठ अड्डा नगर अमरोहा पर उपनिरीक्षक मेहर सिंह काम्बोज (प्रभारी एक्शन मोबाईल) द्वारा सिपाही को पिटने का वीडियो सामने आया है!
घटना दिनाँक 30.03.2020 की
काठ अड्डा नगर अमरोहा पर उपनिरीक्षक मेहर सिंह काम्बोज (प्रभारी एक्शन मोबाईल) द्वारा समय 13:30 बजे लाॅक डाउन के सम्बन्ध में जनता को समझाया जा रहा था, तभी आरक्षी मुजम्मिल खान पुत्र खालिद हुसैन निवासी ग्राम नगला नौरान थाना अमरोहा देहात मोटर साईकिल से आ रहा था। उपनिरीक्षक मेहर सिंह द्वारा उसे रोका गया और बाहर न निकलने की बात कही गयी। इस पर आरक्षी मुजम्मिल खान द्वारा अपने आप को स्टाफ कह कर जाने लगा। पुलिस द्वारा उसे पकडकर कोतवाली नगर अमरोहा पर लाया गया। इस घटना के सम्बन्ध में कोतवाली अमरोहा नगर पर मु0अ0सं0 176/20 धारा 188, 269, 270 भादवि बनाम मुजम्मिल खान पुत्र खालिद हुसैन निवासी ग्राम नगला नौरान थाना अमरोहा देहात पंजीकृत किया गया। पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है। ज्ञात हुआ है कि उक्त मुजम्मिल खान वर्तमान में जनपद रामपुर में आरक्षी पद पर तैनात है। कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। दृष्टि रखी जा रही है।
No comments:
Post a Comment